धनबाद। प्रतिदिन की तरह आज भी समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन द्वारा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। आज का भोजन का महत्व कुछ अलग था। क्योंकि जलाराम मंदिर शास्त्री नगर के महिला मंडल ने पांच दिनों तक जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री मुहैया कराया। इसके लिए संस्था ने इस नेक कार्य के लिए महिला मंडल को विशेष धन्यवाद दिया और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास जताया कि इस तरह के जरूरतमंदों की सेवा महिला मंडल करते रहेंगे।आपको बता दें कि केयर एंड सर्व फाउंडेशन संस्था 16 अक्टूबर 2021 से जरूरतमंदों के बीच एसएनएमएमसीएच परिसर में एक टाइम का भोजन प्रतिदिन कराते आ रहे हैं। साथ ही संस्था ने प्रति वर्ष 40 बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए CS-40 कोचिंग क्लासेस चलाते हैं। संस्था ने इसके अलावा भविष्य मे कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य जैसे स्वास्थ्य,पर्यावरण एवं पेयजल क्षेत्र में कार्य करने का इरादा रखता है। आज के इस सेवा कार्य में केयर एंड सर्व फाउंडेशन के सदस्यों रोबिन चटर्जी, रवि कौशल सिन्हा, अमित कुमार, मुन्ना खान और नील कमल खवास ने कड़ाके की ठंड में भी अपनी सेवा दी।
